गौ सम्मान आह्वान अभियान-धार्मिक स्थलों और चौराहों पर बैनर लगाकर किया जागरूक

Update: 2026-04-12 09:59 GMT

भीलवाड़ा । संतों एवं महात्माओं के ’’गौ सम्मान आह्वान अभियान’’ के तहत शनिवार को राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक चौराहों पर बैनर लगाने व जनसंपर्क का कार्यक्रम में अपना योगदान किया।

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष नानूराम तेली ने बताया कि गौ सेवा टीम कोशीथल द्वारा इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए शनिवार को सघन दौरा किया गया। इस दौरान बाडिया की माताजी, चारभुजा मंदिर (मठुणिया), रायपुर बस स्टैंड, कोशीथल बस स्टैंड और बड़ियां श्याम सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए।

कार्यकर्ताओं ने आमजन को पेंपलेट वितरित किए और हस्ताक्षर अभियान चलाकर समर्थन जुटाया। जिलाध्यक्ष तेली ने जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल को ’’गौ सम्मान आह्वान अभियान’’ के तहत संपूर्ण भारत की प्रत्येक तहसील स्तर पर प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) दिए जाएंगे। टीम ने ग्रामीणों को इस कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कोशीथल सरपंच भेरू सिंह, देवीलाल सालवी (गोटू), शिवलाल गवारिया, प्रवीण सिंह, गज्जू , नारायण कीर, महेंद्र गवारिया, गणपत गवारिया सहित कई गौ सेवक उपस्थित रहे।


Similar News