अरिहंत महिला मंडल, भीलवाड़ा द्वारा वर्षीतप करने वाली बहनों का अभिनंदन
भीलवाड़ा।अरिहंत महिला मंडल की अध्यक्षा आशा बाफना एवं मंत्री निर्मला सिंघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटी पुलिया स्थित अरिहंत भवन में कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से की गई। इसके पश्चात वर्षीतप करने वाली बहनों का साड़ी, माला एवं चौबीसी गाकर हर्षोल्लास के साथ सम्मान किया गया।
अध्यक्षा आशा बाफना एवं मंत्री निर्मला सिंघवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्षीतप करने वाली बहनें त्याग, संयम और तप की प्रतिमूर्ति हैं।
संरक्षिका प्रमिला सूर्या, सुशीला पाड़लेचा एवं लाड सिंघवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा—
"युद्ध भूमि में योद्धा तपे,
सूर्य तपे आकाश,
तपस्वी साधक अंदर से तपे, कर कर्मों का नाश।"
कोषाध्यक्ष कान्ता सांखला, प्रेमलता मारू, इंदिरा चोरड़िया एवं सरिता नाबेड़ा ने तपस्वी बहनों की अनुमोदना करते हुए उनके ज्ञान, ध्यान और तप में निरंतर वृद्धि की कामना की।
मंडल की सदस्य माया पगारिया, शकुंतला बोहरा, चंद्रा सुराणा, मधु बाबेल एवं मधु मेड़तवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए तपस्वी बहनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान तप, त्याग के नारों से पूरा अरिहंत भवन गूंजायमान हो उठा।
विमला खमेसरा एवं पुष्पा सूर्या ने बताया कि कार्यक्रम में वर्षीतप करने वाली प्रमुख बहनों—प्रमिला सूर्या, गुलाब देवी नाहर, यश प्रभा नानेचा, कुसुमलता नागोरी, सुशीला सूर्या, रंजना दक, सुशीला दूगड़ एवं स्नेहलता मोदी का विशेष सम्मान किया गया।
इसके अतिरिक्त सरोज लोढ़ा, नीलम सेठी, वर्षा दक, कांता जैन, तारा बंब, चंदना भंडारी सहित अनेक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री निर्मला सिंघवी ने किया तथा अंत में आभार अध्यक्ष आशा बाफना ने व्यक्त किया।
