भीलवाड़ा: संतों के 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' को लेकर कोशीथल टीम ने संभाला मोर्चा, 27 अप्रैल को देशभर में दिए जाएंगे ज्ञापन
भीलवाड़ा। संतों एवं महात्माओं के नेतृत्व में चलाए जा रहे ’’गौ सम्मान आह्वान अभियान’’ के तहत शनिवार को राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक चौराहों पर जनसंपर्क कर अपना योगदान दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता के सम्मान और संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष नानूराम तेली ने बताया कि गौ सेवा टीम कोशीथल द्वारा शनिवार को सघन दौरा किया गया। इस दौरान बाडिया की माताजी, चारभुजा मंदिर (मठुणिया), रायपुर बस स्टैंड, कोशीथल बस स्टैंड और बड़ियां श्याम सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए।
हस्ताक्षर अभियान और पेंपलेट वितरण
अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पेंपलेट वितरित किए और हस्ताक्षर अभियान चलाकर व्यापक समर्थन जुटाया। जिलाध्यक्ष तेली ने जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल को इस अभियान के तहत संपूर्ण भारत की प्रत्येक तहसील स्तर पर सरकार को प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) सौंपे जाएंगे। टीम ने ग्रामीणों से इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कोशीथल सरपंच भेरू सिंह, देवीलाल सालवी (गोटू), शिवलाल गवारिया, प्रवीण सिंह, गज्जू बन्ना, नारायण कीर, महेंद्र गवारिया, गणपत गवारिया सहित कई गौ सेवक और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
