बैरवा कर्मचारी अधिकारी विकास संस्थान ने मनाई महात्मा फुले और डॉ. अंबेडकर जयंती: अंधविश्वास और कुप्रथाओं को त्यागने का लिया संकल्प

Update: 2026-04-12 12:07 GMT


​भीलवाड़ा | बैरवा कर्मचारी अधिकारी विकास संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा रविवार को सांगानेर स्थित श्री रैदास जी मंदिर में महात्मा जोतिबा फुले और संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस सामूहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्थान के सदस्यों और समाजजनों ने शिरकत की।

​महापुरुषों के विचारों पर डाला प्रकाश

​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संस्थान के सदस्यों ने महात्मा जोतिबा फुले द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए क्रांतिकारी कार्यों और डॉ. अंबेडकर द्वारा सामाजिक न्याय व समानता के लिए किए गए संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि इन महापुरुषों के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में सक्षम हैं।

​कुप्रथाओं से मुक्ति का आह्वान

​समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज में व्याप्त अंधविश्वास, पाखंड और पुरानी कुप्रथाओं से दूर रहने का आह्वान किया। शिक्षित समाज की महत्ता पर जोर देते हुए संस्थान ने युवाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

​सफल संचालन

​इस गरिमामय कार्यक्रम का कुशल संचालन हरदेव लाल बैरवा (पटवारी) ने किया।

Similar News