भीलवाड़ा: गुरुद्वारा साहिब सिन्धुनगर में बैसाखी पर सजेगा कीर्तन दीवान, प्रतिभाओं को मिलेगा 'खालसा अचीवमेंट अवार्ड'

Update: 2026-04-12 08:32 GMT


भीलवाड़ा। सिन्धुनगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर्व (खालसा सृजना दिवस) को लेकर संगत में भारी उत्साह है। इस अवसर पर दो दिवसीय विशेष धार्मिक समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

सचिव ऋषिपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष लुधियाना (पंजाब) से सुप्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई मनप्रीत सिंह जी ’अर्श’ विशेष रूप से शिरकत करने भीलवाड़ा पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 13 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से होगी, जहाँ रात्रि 9 बजे तक भव्य गुरबाणी कीर्तन दीवान सजेगा।

14 अप्रैल को मुख्य आयोजन और लंगर

बैसाखी पर्व के मुख्य दिन यानी 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे से विशेष कीर्तन दीवान की शुरुआत होगी। इसमें बाहर से आए जत्थों के साथ ज्ञानी करनैल सिंह एवं सुखबीर सिंह संगत को गुरबाणी और शबद कीर्तन से निहाल करेंगे। सुबह 10 बजे सामूहिक अरदास के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम को पुनः 7.30 बजे से कीर्तन के आयोजन होंगे और रात 9.30 बजे सामूहिक अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा।

खालसा अचीवमेंट अवार्ड से होगा सम्मान

प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस पावन पर्व पर समाज के उन प्रतिभावान सिक्ख विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में समाज और शहर का गौरव बढ़ाया है। उन्हें विशेष रूप से ’’खालसा अचीवमेंट अवार्ड’’ प्रदान किया जाएगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News