उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: शिव महापुराण के लिए ओर बढ़ाया 1 लाख फीट का पंडाल, रविवार को और भक्तों के बढ़ने की संभावना

Update: 2026-04-11 18:58 GMT

 भीलवाड़ा |शहर के मेडिसिटी क्षेत्र में संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबू गिरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में भक्तों की आस्था का ज्वार उमड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा वाचित इस कथा के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मौजूदा पंडाल छोटा पड़ गया।

भक्तों के उत्साह और बढ़ती संख्या को देखते हुए आयोजन समिति ने तत्काल बैठने की व्यवस्था में इजाफा किया है। आयोजन समिति के सुनील जागेटिया ने 'हलचल' को बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण भीड़ और अधिक बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए अब **1 लाख स्क्वायर फीट** का विशाल पंडाल तैयार किया गया है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को कथा श्रवण में कोई असुविधा न हो।

### **एलईडी स्क्रीन की संख्या भी बढ़ाई**

पंडाल के विस्तार के साथ-साथ आयोजन स्थल पर **एलईडी स्क्रीन्स** की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, जिससे पीछे बैठे श्रद्धालु भी कथा का स्पष्ट दर्शन और श्रवण कर सकें। व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए समिति के सदस्य और सेवादार लगातार जुटे हुए हैं। चौथे दिन की कथा में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि भीषण गर्मी के बावजूद शिव भक्तों के भाव में कोई कमी नहीं आई है।

**भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:**

**समाचार:** प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

**विज्ञापन:** विजय गढवाल 6377364129

**संपर्क कार्यालय:** भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

**फोन:** 7737741455

Similar News