भीलवाड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब: मिट्टी की भट्टियों पर पक रहा हजारो भक्तों का भोजन, युद्ध के साये में आयोजकों का 'देसी' मास्टरस्ट्रोक

Update: 2026-04-12 08:04 GMT


भीलवाड़ा। मेडिसिटी ग्राउंड में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के दौरान श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि व्यवस्थाएं इतिहास रच रही हैं। जहाँ एक ओर पंडाल में  लाखो  श्रद्धालु महादेव की भक्ति में डूबे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके भोजन के लिए अपनाई गई 'पारंपरिक तकनीक' पूरे  चर्चा का विषय बनी हुई है।

मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात, तो भीलवाड़ा में 'देसी' तैयारी

भोजन व्यवस्था प्रभारी राजेश कुदाल ने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच आयोजकों ने दूरदर्शिता दिखाई है। करीब 700 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की निर्भरता खत्म कर ईंट और मिट्टी की 12   भट्टियां तैयार की गई हैं। अब लकड़ी के पारंपरिक ईंधन से 70 हलवाई दिन-रात भोजन तैयार कर रहे हैं, ताकि युद्ध जैसे हालात में भी भक्तों की थाली खाली न रहे।

10 हजार स्टील प्लेट और 'नो डिस्पोजल' पॉलिसी


भोजन का जिम्मा संभाल रहे सुनील  जागेटिया ने बताया की पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस आयोजन को पूरी तरह 'डिस्पोजल मुक्त' रखा गया है। जोधपुर से विशेष रूप से 10 हजार स्टील की थालियां और गिलास मंगवाए गए हैं। भक्तों को सात्विक भोजन परोसने के लिए 14 काउंटर बनाए गए हैं, जहाँ 250 से अधिक कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जयपुर की मशीन और पथमेड़ा का घी


आयोजक टीम के प्रमुख विधायक अशोक कोठारी ने  बताया की  समय की बचत के लिए जयपुर से स्पेशल मशीन मंगवाई गई है, जो एक घंटे में 2800 चपातियां तैयार कर रही है। भोजन में 175 टिन पथमेड़ा का देशी घी और शुद्ध मूंगफली तेल का उपयोग हो रहा है।सात दिनों तक भक्तों को लापसी, बूंदी, मीठे चावल, सूजी का हलवा, दाल-पूड़ी और दाना मेथी जैसी सात्विक सब्जियां परोसी जा रही हैं।

वितरण समिति के हनुमान प्रसाद ने बताया कि महाशिवपुराण कथा 8 से 14 अप्रैल तक भीलवाड़ा में हो रही है।आयोजन समिति के माध्यम से हजारों की संख्या में रोज शिव भक्त सुबह और शाम भोजन प्राप्त कर रहे हैं। इन्हें अलग अलग कूपन दिए गए हैं, जिनके माध्यम से इन्हे एंट्री दी जा रही है ।

श्रद्धालुओं के खिले चेहरे

 mp से आईं श्रद्धालु रिंकू  देवी ने बताया कि यहाँ न केवल कथा अमृत मिल रहा है, बल्कि भोजन और रहने की व्यवस्था भी इतनी उत्कृष्ट है कि घर जैसा एहसास हो रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल ६३७७३६४१२९

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News