माँ दधिमथी की भव्य सवारी में उमड़ा दाधीच समाज, मंगल पाठ और करतबों ने मोहा मन

Update: 2026-01-25 16:22 GMT


​भीलवाड़ा। दाधीच समाज द्वारा आज रविवार, 25 जनवरी को अपनी आराध्य देवी माँ दधिमथी की भव्य सवारी भीलवाड़ा शहर में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में समाज के पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा मार्ग माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

​मंगल पाठ और विशेष पूजा-अर्चना

​मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि सवारी प्रारंभ होने से पूर्व माताजी के मंदिर में विशेष मंगल पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से माता की स्तुति की। न्यास अध्यक्ष हरि प्रकाश कंठ एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष हीरालाल ओझा ने बेवाण की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। इसके पश्चात बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों के साथ माताजी का बेवाण (पालकी) रवाना हुआ।

​केसरिया और चुनरी के रंग में रंगा समाज

​सवारी में समाज की महिलाएं पारंपरिक चुनड़ी की साड़ी में और पुरुष कुर्ता-पायजामा पहने हुए शामिल हुए। माताजी की सवारी मंदिर से प्रारंभ होकर साँवरिया मंदिर, आजाद नगर पहुँची। रास्ते भर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। मार्ग में जगह-जगह क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर सवारी का स्वागत किया गया। कई लोगों ने घरों के बाहर माताजी की आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की।

​अखाड़े के करतब रहे आकर्षण का केंद्र

​इस अवसर पर संजय शर्मा और उनके अखाड़े की बच्चियों द्वारा मार्ग में मलखंभ, तलवारबाजी और विभिन्न साहसिक करतबों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

​ये गणमान्य जन रहे उपस्थित

​पावन अवसर पर जिला दाधीच मंडल अध्यक्ष राजमल जोशी, कैलाश शर्मा, रमेश व्यास, CI घनश्याम शर्मा, हुक्मीचंद शर्मा, जमनालाल जोशी, राजेश शर्मा, गोपीकिशन पाटोदिया, हरीश शर्मा, सत्यदेव त्रिपाठी, कुश आचार्य, वीरेंद्र, नारायण, कमलेश आचार्य, दीपक, राहुल, मनीषा आसोपा, गणपत दाधीच, जुगल दाधीच, नीरज तिवाड़ी, योगेश दाधीच सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सवारी पुनः भ्रमण कर माताजी के मंदिर पहुँची, जहाँ महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Kar aa

Similar News