भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा ने फहराया तिरंगा, कार्यकर्ताओं को दिया सेवा और कर्तव्य का संदेश
भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद्र बैरवा ने ध्वजारोहण किया और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र, संविधान और नागरिक कर्तव्यों की भावना का प्रतीक है। उन्होंने इसे भारत माता के स्वाभिमान और लोकतांत्रिक चेतना का पर्व बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा यह स्मरण रखना चाहिए कि सत्ता नहीं बल्कि सेवा ही उनका उद्देश्य है और अधिकारों से पहले कर्तव्य निभाना उनकी पहचान है।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन भागीदारी के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार कागजों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करती है और फैसले जनता के बीच रहकर लिए जाते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संविधान सर्वोपरि की भावना को अपने आचरण में उतारना चाहिए और संगठन को जिले में और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे।
ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने और समाचार पाने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
