खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

Update: 2026-02-08 16:40 GMT

भीलवाड़ा पुनीत। सदर थाना क्षेत्र के कोदूकोटा गांव में खेत में फसलों की सिंचाई करने गए एक किसान की पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोदूकोटा थाना क्षेत्र के बैरवों का झोपड़ा निवासी भेरूलाल बैरवा (35), पिता जगन्नाथ बैरवा, मंगलवार को अपने खेत में फसलों की पिलाई करने गया था। इसी दौरान जब वह पानी की मोटर चालू कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत हो गया।

परिजन उसे तुरंत निजी साधन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Similar News