भीलवाड़ा (बीएचएन)। मेरूठा धोबी समाज की मीरा महिला मण्डल भीलवाड़ा द्वारा आर.सी. व्यास पार्क में ठाकुर जी के संग फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने ठाकुर जी के साथ फूलों और गुलाल की होली खेलकर हर्षोल्लास मनाया।
फाग के गीतों पर झूमीं महिलाएं
हिना रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी के विशेष पूजन से हुई। इसके बाद महिला मण्डल की सदस्यों ने पारंपरिक फाग के गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। चंग की थाप और फाग के भजनों से पूरा पार्क भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में राधा बाई, शायरी बाई, उंदी दाई, कमला बाई, गुड्डी बाई, वन्दना देवी, चांदी देवी, सम्पत देवी सहित मेरूठा धोबी समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।