बाल श्रम और बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक: 31 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान

Update: 2026-02-19 15:06 GMT

 भीलवाड़ा (बीएचएन)। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रणजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स और बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के प्रमुख निर्देश:

सर्वे और लक्ष्य: जुलाई 2009 के बाद निर्मित संस्थानों का सर्वे कर शत-प्रतिशत उपकर निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

पैन इंडिया कैम्पेन: बाल श्रम मुक्ति के लिए जिले में 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत संवेदनशील संस्थानों का सर्वे कर बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया जाएगा।

श्रमिक पंजीयन: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के शिविरों में अधिक से अधिक असंगठित श्रमिकों का पंजीयन कराने पर जोर दिया गया।

समिति गठन: उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारियों से समन्वय कर जल्द से जल्द बंधक श्रमिक सतर्कता समितियों के गठन के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपश्रम आयुक्त शिवदयन सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Similar News