होली पर रेलवे की बड़ी सौगात: भीलवाड़ा होकर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Update: 2026-02-19 17:14 GMT


होली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जिले को बड़ी सौगात दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें भीलवाड़ा स्टेशन पर ठहरेंगी, जिससे बाहर पढ़ने और काम करने वाले लोगों को सीधी यात्रा सुविधा मिल सकेगी और टिकट की मारामारी भी कम होगी। त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में अत्यधिक दबाव को देखते हुए ये अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके।

चर्लपल्ली-मदार (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 07119 चर्लपल्ली-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को रात 11:45 बजे चर्लपल्ली से रवाना होकर सोमवार शाम 3:35 बजे मदार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07120 मदार से 3 मार्च को सुबह 8:20 बजे चलकर बुधवार रात 11:20 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बोलारम, निजामाबाद, नान्देड, अकोला, खंडवा, इटारसी, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच होते हुए चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और नसीराबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

तिरूपति-मदार स्पेशल: दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव

गाड़ी संख्या 07519 तिरूपति-मदार स्पेशल 2 मार्च को सुबह 9:50 बजे तिरूपति से रवाना होकर बुधवार शाम 3:35 बजे मदार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07520 मदार से 5 मार्च को सुबह 8:20 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 11:30 बजे तिरूपति पहुंचेगी। यह ट्रेन रेणिगुंटा, नेल्लोर, गुंटूर, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, निजामाबाद, नान्देड, अकोला, इटारसी, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच होते हुए चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा तक जाएगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News