रायला में 56 वर्षीय महिला लापता: घर से निकलीं, वापस नहीं लौटीं; रायला थाने में गुमशुदगी दर्ज

Update: 2026-02-19 17:51 GMT



भीलवाड़ा जिले के रायला कस्बे के बापूनगर क्षेत्र में रहने वाली 56 वर्षीय लीला देवी नुवाल बुधवार सुबह घर से निकलीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की रिपोर्ट पर रायला थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। परिवार के अनुसार लीला देवी के पति का नाम अशोक कुमार नुवाल है। महिला की लंबाई करीब 5.3 फीट, रंग गोरा, पहनावे में मेहंदी रंग की साड़ी व ब्लाउज, पैरों में चप्पल और हाथ में बैग बताया गया है। देखने पर तुरंत मोबाइल 9929401014 पर सूचना देने या नजदीकी पुलिस थाने को अवगत कराने की अपील की हे

Similar News