गंगापुर (दिनेश लक्षकार) लक्ष्मी चैन ग्रुप बैंगलोर के स्वामी भामाशाह सुरेश मेहता एवं ग्रुप के सदस्य रफीक मोहम्मद छीपा,प्रदीप यती, नवरत्न मल सेन, नाथू लाल माली, राजू भाई, श्रवण गुर्जर थोरिया खेड़ा आदि ने राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के ब्लॉक अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव, संस्था प्रधान सत्यनारायण गुर्जर, लक्ष्मण सिंह शेखावत, रमेश चंद्र वैष्णव, कुलदीप भार्गव, हितेश मालव, दिनेश कुमार दाधीच एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कंप्यूटर सेट विद्यालय परिवार को उपलब्ध कराये। इसी तरह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में एक कंप्यूटर व एक आर ओ सैट, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठेकला में एक आर ओ सेट विद्यालय परिवार को प्रदान किए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिवार कोशीथल द्वारा समस्त भामाशाहों का माल्यार्पण, तिलक कर आभार व्यक्त किया।