आसीन्द में रिक्त पुलिस पदों पर होगी जल्द भर्ती: गृह राज्य मंत्री बेढ़म का विधानसभा में आश्वासन

Update: 2026-02-19 18:02 GMT

 


राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को विधानसभा में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि भीलवाड़ा जिले के आसीन्द विधानसभा क्षेत्र के पुलिस थानों एवं चौकियों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल से लेकर सहायक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा वृत्त निरीक्षक के खाली पदों पर नियुक्तियां सरकार की प्राथमिकता में है।

विधायक जब्बर सिंह सांखला के सवाल पर सरकार का जवाब

श्री बेढ़म प्रश्नकाल के दौरान आसीन्द विधायक जब्बर सिंह सांखला द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का गृह मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। विधायक सांखला ने क्षेत्र में पुलिस जाप्ते की कमी और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का मुद्दा उठाया था। गृह राज्य मंत्री ने सदन को बताया कि राज्य सरकार पुलिस तंत्र को मजबूत करने और जनता को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाएगी।

Similar News