हलेड़ में नवनिर्मित श्री जल शंकर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

Update: 2026-02-19 17:54 GMT

भीलवाड़ा हलचल न्यूज़।हलेड़ तालाब के समीप स्थित श्री जल शंकर महादेव के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 20 और 21 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। इस धार्मिक उत्सव को लेकर समूचे ग्रामवासियों में अपार उत्साह है।

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 20 फरवरी 2026 को प्रातः 10:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात दोपहर 11:15 बजे से हवन क्रिया संपन्न होगी। धर्म प्रेमी जनता के लिए 20 फरवरी की सायं विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है।

मुख्य कार्यक्रम 21 फरवरी 2026 को प्रातः 08:15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न होगा, जिसमें अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य रस्म अदा की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में दोपहर 01:15 बजे से विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर हलेड़, सबलपुरा और अगरपुरा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की जाएगी।

Similar News