गूंजे फाग के गीत, महिला सत्संग मंडल ने राधा-कृष्ण के संग खेली फूलों की होली

Update: 2026-03-07 18:19 GMT

गूंजे फाग के गीत, महिला सत्संग मंडल ने राधा-कृष्ण के संग खेली फूलों की होली

रायपुर,  । कस्बे के हेरिटेज स्कूल परिसर में शनिवार को फाल्गुन की मस्ती और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। महिला सत्संग मंडल द्वारा आयोजित फागोत्सव में महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

राधा-कृष्ण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

महिला सत्संग मंडल प्रभारी सुनीता झंवर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की मनमोहक सजीव झांकी रही। भक्ति भजनों के बीच जब राधा-कृष्ण के स्वरूपों पर फूलों की वर्षा की गई, तो पूरा परिसर वृंदावन के रंग में रंगा नजर आया।

उत्साह के साथ महिलाओं ने की शिरकत

आयोजन में कस्बे की बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर भाग लिया। महिलाओं ने फाग के गीत गाए और ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया। एक-दूसरे को फूलों से सराबोर कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। सुनीता झंवर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक परंपराएं जीवंत रहती हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

राजस्थान: सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर सरकार का बड़ा अपडेट: , भीलवाड़ा सहित प्रदेश भर में हजारों की पेंशन रुकी; वेरिफिकेशन के बाद कई बहाल