अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद 16 मार्च को मनाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Update: 2026-03-07 18:12 GMT

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद द्वारा इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आगामी 16 मार्च को भव्य स्तर पर किया जाएगा। जिला न्यायालय परिसर स्थित कार्यकारिणी कक्ष में आयोजित परिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

बैठक में बनी रणनीति, संयोजक नियुक्त

परिषद के जिला सचिव पीरू सिंह गौड़ ने बताया कि बैठक का आयोजन परिषद अध्यक्ष रतन लाल जाट व महासचिव राकेश जैन के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान आगामी महिला दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से इस गरिमामय आयोजन के लिए कीर्ति सोलंकी को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया।

प्रतिभाओं का होगा सम्मान

संयोजक कीर्ति सोलंकी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद द्वारा यह आयोजन महेश स्कूल स्थित सभागार में होगा। इस कार्यक्रम में शहर की महिला अधिवक्तागण उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। समारोह का मुख्य आकर्षण समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उभरती और स्थापित प्रतिभाओं का सम्मान करना होगा, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही उपस्थिति

बैठक के दौरान चित्तौड़ प्रांत सचिव राजेश सामरिया, प्रांत उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह कानावत, प्रांत सदस्य आदित्य नारायण जाजपुरा, जिला अभिभाषक संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचौलिया, कार्यालय मंत्री युवराज चंदेल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर सिंह कानावत और कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा सहित परिषद के कई कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

राजस्थान: सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर सरकार का बड़ा अपडेट: , भीलवाड़ा सहित प्रदेश भर में हजारों की पेंशन रुकी; वेरिफिकेशन के बाद कई बहाल