सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में शीतला सप्तमी का पर्व बुधवार को पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को घर-घर में 'रांधा पुआ' की परंपरा निभाई जा रही है, जिसके तहत महिलाएं विभिन्न प्रकार के पकवान और व्यंजन तैयार कर रही हैं।
पंडित चांदमल उपाध्याय के अनुसार, क्षेत्र में शीतला सप्तमी का मुख्य पर्व बुधवार को होगा। आज मंगलवार शाम को चूल्हा ठंडा कर भोजन तैयार किया जा रहा है। कल बुधवार अलसुबह महिलाएं इन ठंडे व्यंजनों (बासौड़ा) का शीतला माता को भोग लगाएंगी और सुख-समृद्धि की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना करेंगी। मान्यता के अनुसार, इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है और बासी भोजन ही ग्रहण किया जाता है।
वहीं, सवाईपुर क्षेत्र में रंगों का त्योहार धुलेंडी भी कल बुधवार को ही मनाया जाएगा। शीतला माता की पूजा के बाद ग्रामीण एक-दूसरे पर गुलाल और रंग डालकर होली की खुशियां मनाएंगे। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
