भारत विकास परिषद गुलाबपुरा: व्यास अध्यक्ष व लढ़ा बने सचिव

Update: 2026-03-10 05:43 GMT


​भीलवाड़ा (हलचल)। भारत विकास परिषद, शाखा गुलाबपुरा के आगामी सत्र 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चयन कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ।

​बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष महादेव मूंदड़ा ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, वहीं शाखा सचिव दिनेश छतवानी ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक महावीर सोनी की देखरेख में नवीन दायित्वधारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए संपत व्यास, शाखा सचिव के लिए सूरजकरण लढ़ा और कोषाध्यक्ष के लिए पुनः महादेव मूंदड़ा के नामों की घोषणा की गई।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण अग्रवाल ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ सदस्य किशोर राजपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भीलवाड़ा की सुभाष शाखा के सचिव कैलाश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रतन लाल लखारा, सत्यनारायण जागेटिया, कन्हैयालाल सोनी, चेतन भूरानी, सुधीर पारीक सहित बड़ी संख्या में परिषद सदस्य मौजूद थे। अंत में संपत व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News