कोटड़ी में उप जिला अस्पताल का भूमि पूजन कल
By : bharathalchal
Update: 2026-03-27 13:47 GMT
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कोटड़ी कस्बे में सवाईपुर रोड़ स्थित ढोलकिया गांव में मोदी ग्राउंड के पास राजकीय उप जिला अस्पताल कोटड़ी के भूमि पूजन शनिवार, 28 मार्च को किया जाएगा । यह कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे आयोजित होगा । मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने बताया कि कार्यक्रम में श्री श्री 108 जगदीश पुरी जी महाराज ( महंत, शकरगढ़ धाम ) का परम सानिध्य रहेगा। मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे ।