भीलवाड़ा: गौ माता के साथ कुकृत्य से उबाल, कल सूचना केंद्र पर हिंदू समाज देगा महा-धरना

Update: 2026-04-03 15:53 GMT


​भीलवाड़ा हलचल। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में पिछले 25 दिनों के भीतर गौ माता के साथ हुई दो बार की कुकृत्य की घटनाओं ने सकल हिंदू समाज को आक्रोशित कर दिया है। शहर के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की साजिश के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

​महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा और महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि जिस गौ माता की समाज पूजा करता है और जिनमें 36 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है, उनके साथ योजनाबद्ध तरीके से अभद्रता की जा रही है। इन घटनाओं से हिंदू समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

​72 घंटे का अल्टीमेटम समाप्त, अब आंदोलन की बारी

​विहिप और बजरंग दल ने पूर्व में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। प्रशासन की ओर से संतोषजनक कार्रवाई न होने पर अब कल 4 अप्रैल, शनिवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक शहर के हृदय स्थल सूचना केंद्र (बजरंगी चौराहा) पर विशाल आक्रोश प्रदर्शन और 2 घंटे का धरना दिया जाएगा।

​भारी संख्या में जुटने का आह्वान

​महानगर जिलाध्यक्ष रामप्रकाश बहेड़िया ने शहर के समस्त हिंदू समाज, सामाजिक संगठनों और गौ-भक्तों से आह्वान किया है कि वे शनिवार शाम को अधिक से अधिक संख्या में सूचना केंद्र पहुंचकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं और अपनी धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करें।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Similar News