संस्कृत महाविद्यालय हमीरगढ़ में वार्षिकोत्सव का आयोजन

Update: 2026-04-07 14:05 GMT

 हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी).राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय हमीरगढ़ में छात्र छात्राओं द्वारा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्याम लाल कूदीवाल उद्योगपति एवं समाज सेवी स्वरूप गंज, एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी संस्कृत शिक्षा डॉ. कृष्ण गोपाल जांगिड़ ने की, इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि नवरतन सामर एवं शांति लाल सामर, सारस्वत अतिथि जगदीश टेलर चेयरमेन सहकारी समिति हमीरगढ़ व रफीक मोहम्मद , अतिथि के रूप में श्याम लाल सुथार, सत्यनारायण व्यास, सौरभ सामर व अमित भट्ट आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की, इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण गोपाल जांगिड़ ने सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया, साथ ही महाविद्यालय की उपलब्धियों में बारे मे बताया इस क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास्त्री तृतीय वर्ष की छात्रा रामकन्या, अंजली, साँवरी, अर्चिता,सानिया शास्त्री द्वितीय वर्ष की छात्रा सुमित्रा,कृष्णा प्रजापत व शास्त्री प्रथम वर्ष की छात्रा राधिका, वर्षा, कृष्णा , आलिया, सीमा, ने भाग लिया, पूजा,नाजमीन, साजिद, गोविंद का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ नरेन्द्र स्वर्णकार, परमेश्वर नंद , भगवान सहाय, दिनेश लोधा, व कनिष्ठ सहायक महेश कुमार व महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे मंच संचालन सहायक आचार्य परमेश्वर नंद ने किया कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रगान व शांति मन्त्र का वाचन करके कार्यक्रम समाप्त किया गया ।

Similar News