मेघवंशी बने अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम के सम्भाग संयोजक
जयपुर/भीलवाड़ा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल 2026 को जयपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी को अजमेर संभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके संयोजन में संभाग स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य तथा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल का सानिध्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे सामाजिक समरसता व जागरूकता के बड़े मंच के रूप में देखा जा रहा है।