हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने तीन-तीन फीट की 51 हनुमान मूर्तियों के लिए दिए 2.03 लाख रुपये
भीलवाड़ा। समाज सेवा और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए, भीलवाड़ा के हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाँसवाड़ा जिले में धर्म जागरण के लिए बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की है। ट्रस्ट ने भारत माता भक्ति धाम, बाँसवाड़ा की अपील पर ₹2,03,500 का चेक सौंपकर क्षेत्र में हनुमान प्रतिमाओं की स्थापना के संकल्प को पूरा करने में सहयोग दिया है।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज ने बताया कि बाँसवाड़ा परियोजना के प्रमुख धर्मराज ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी कि संस्थान राजस्थान के जनजाति बहुल जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना जगाने का कार्य कर रहा है। इसी के तहत 600 से अधिक गांवों में मंदिरों की स्थापना और 750 गांवों में भजन मंडलियों का गठन करने का लक्ष्य रखा गया है।
भारत माता भक्ति धाम ने तीन-तीन फ़ीट की 51 हनुमान प्रतिमाओं की सेवा और उनके परिवहन की सेवा की बात कही, इसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए हँसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज मंगलवार को राशि का चेक भेंट किया। अतिशीघ्र मूर्तिया तैयार होकर आएगी, इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांवों और ढाणियों में हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित कर ग्रामीणों के बीच धर्म के प्रति आस्था और एकजुटता को बनाए रखना है। स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों ने हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के इस उदार योगदान की सराहना की है।
इस अवसर पर संत मायाराम, संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी मिहिर, विभाग संघचालक चाँदमल सोमानी, लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश सयुंक्त महामंत्री रविंद्र कुमार जाजू, विश्व हिन्दू परिषद महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेड़िया, प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख विनीत द्विवेदी, ईश्वर लाल आसनानी, अम्बालाल नानकानी, हीरालाल गुरनानी, यश गिधवानी सहित हँसगंगा हरि शेवा भक्त मण्डल के सदस्य उपस्थित थे।