महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर गंगापुर में रक्तदान शिविर और भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Update: 2026-04-07 07:59 GMT

गंगापुर।  समाज सुधारक एवं महान विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 11 अप्रैल को गंगापुर में माली समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत विशाल रक्तदान शिविर और भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा, जिसे लेकर समाजजनों में भारी उत्साह है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को माली समाज धर्मशाला में समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नंदकिशोर गहलोत को कार्यक्रम अध्यक्ष और भेरुलाल माली को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कार्यों हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत को सौंपी गई है। बैठक के दौरान युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस गौरवमयी आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

रामप्रसाद माली ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से वार्ड नंबर 6 स्थित माली समाज धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ होगा। समाज ने आमजन से इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की है। शिविर के साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News