गेगा का खेड़ा में 107 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Update: 2026-01-26 17:23 GMT


गेगा का खेड़ा   श्री लक्ष्मीनाथ ब्लड डोनेट कैंप के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजसेवा का परिचय दिया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में कुल 107 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

 

कार्यक्रम के दौरान सुनील पटेल, गगन पुरोहित, सागर उपाध्याय, मनोज उपाध्याय सहित अनेक स्वयंसेवकों ने जनसेवक दुर्गेश कुमार शर्मा के साथ मिलकर व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

ऐसी ही क्षेत्र से जुड़ी जनहित की खबरों से जुड़े रहने और समाचार पाने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [bhilwarahalchal@gmail.com](mailto:bhilwarahalchal@gmail.com) व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News