बाल विवाह मुक्त अभियान: हरनी महादेव और चामुंडा माता मंदिर में गूंजा जागरूकता का संदेश, '1098' पर सूचना देने की अपील

Update: 2026-03-27 09:08 GMT

 भीलवाड़ा BHN. मासूम बचपन को सात फेरों के बंधन से बचाने के लिए भीलवाड़ा में 'बाल विवाह मुक्त अभियान' तेज हो गया है। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और बाल अधिकारिता विभाग द्वारा शुक्रवार को शहर के प्रसिद्ध हरनी महादेव मंदिर और चामुंडा माता मंदिर परिसर में विशेष जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

श्रद्धालुओं और पुजारियों को किया जागरूक:

बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के नेतृत्व में टीम ने मंदिर के पुजारियों और दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी घातक है।

सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय:

अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के दुकानदारों को बाल विवाह रोकथाम के पोस्टर वितरित किए गए। संरक्षण अधिकारी अनुराधा तोलंबिया और चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर निर्मला पुरोहित ने बताया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

दुकानदारों को भी दी हिदायत:

केस वर्कर सुमन साहू सहित टीम के अन्य सदस्यों ने मंदिर मार्ग के दुकानदारों को भी जागरूक किया कि वे बाल विवाह से जुड़े आयोजनों में अपनी सेवाएं न दें और समाज को इस कुरीति के खिलाफ एकजुट करें। विभाग का लक्ष्य है कि भीलवाड़ा जिला पूरी तरह से बाल विवाह मुक्त बने।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (ईमेल: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Similar News