सदभावना रत्न अवार्ड समारोह 20 को, एसपी का करेंगे सम्मान

By :  vijay
Update: 2024-10-16 07:53 GMT



भीलवाड़ा। सामुदायिक सौहार्द्र व सदभावना समन्वय समिति की ओर से सदभावना रत्न अवार्ड समारोह 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे वरिष्ठ नागरिक भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव का सम्मान भी किया जाएगा। समिति के मुख्य प्रवक्ता सुरेश बम्ब ने बताया कि समारोह में एसपी के अलावा सभी समुदायों से एक-एक व्यक्ति का चयन कर उन्हें सदभावनाा रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा। अवार्ड प्राप्त करने वालों में माहेश्वरी महासभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कैलाश कोठारी, अंसारी समाज सेवा संस्थान के सदर हाजी र’जाक अहमद अंसारी, सरदार मनमोहन सिंह व थोनस वर्गीस का चयन किया गया है। समारोह की तैयारियों को लेकर समिति समन्वयक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानमल खटीक, प्रेसीडेन्ट पुलिस मेडलिस्ट रमजान मोहम्मद अंसारी, कमेटी संयोजन डॉ. अशोक सोडाणी जुटे हुए है। समारोह में सभी पार्षदगणों को भी आमंत्रित किया गया है।

Similar News