स्वीकृति के बाद भी दुदर्शा का शिकार है काशीपुरी रोड़

By :  prem kumar
Update: 2024-10-16 10:33 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर में अंडर ब्रिज से काशीपुरी रोड स्वीकृति के बावजूद दुदर्शा का शिकार बनी हुई है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक प्रथम अंडर ब्रिज से रामधाम अंडरब्रिज तक योजना के तहत रोड स्वीकृत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक रोड का काम शुरु नहीं हो सका। वर्तमान में रोड की दशा काफी खराब है। बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इससे आये दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने सडक़ निर्माण की मांग की है। 

Similar News