मां जोगणिया के दरबार में शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति, दानपात्र से निकले एक करोड़ नौ लाख 47हजार 610रुपए

By :  vijay
Update: 2024-10-12 16:16 GMT

भादू (भेरूलाल गर्ग) बेगूं। मेवाड़ के ऊपर माल में विराजित श्री जोगणिया माता के दरबार में नवरात्रि नवमी विजयदशमी के उपलक्ष में शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ अखंड रामायण पाठ, महाआरती मध्याह्न 12:15 बजे पूर्ण हुई। शक्तिपीठ संस्थान के अध्यक्ष महोदय सत्यनारायण जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष नवरात्रि के उपलक्ष में मातेश्वरी के दरबार में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन भव्य रूप से होता है। और क्षेत्र की खुशहाली और माताजी के चरणों में दर्शन हेतु पधारने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो इस कामना से संकल्प लेकर अनुष्ठान का महा आयोजन होता है।

शक्तिपीठ संस्थान के द्वारा संचालित वेद विद्यालय के समस्त वेद अध्यापक और बटुंको के द्वारा मातेश्वरी के दरबार में सभी अनुष्ठान संपादित हुआ। श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ संस्थान के दान पात्रों को खोला गया। जिसमें एक करोड़ नौ लाख 47 हजार 610 रुपए निकाले। संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, उपाध्यक्ष राम सिंह चुंडावत, प्रेमचंद धाकड़, रमेश गुर्जर, महेंद्र , कुणाल व्यास, बालू , भंवर त्रिपाठी, सुथार शांतिलाल धाकड़, कन्हैया लाल मेवाड़ा, सरपंच राजकुमार सेन, बख्तावर सिंह, लक्ष्मण धाकड़, भेरुलाल धाकड़, सूरज मल गुर्जर, रामसिंह मेवाड़ा, रामलाल सांखला, लेखाकार धनराज छीपा, आदि मौजूद रहे।

Similar News