देवराज हत्याकांड के विरोध में आज हमीरगढ़ बंद का आह्वान
By : bhilwara halchal
Update: 2024-08-22 14:56 GMT
हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी). उदयपुर के देवराज हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को हमीरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में पूर्ण रूप से बाजार बंद रखने का आह्वान किया है l जानकारी अनुसार उदयपुर देवराज जीनगर की हत्याकांड के विरोध के चलते विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा सुबह 8 बजे से 1 बजे तक बाजार बंद रहेंगे l जिसमे समस्त हिन्दू संगठनों द्वारा तालाब की पाल स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पर एकत्रित होकर मुख्य मार्ग से होते हुए जुलस के रूप में उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे l जिसमे हमीरगढ़ मुस्लिम समाज के व्यापारियों ने भी अपनी दुकाने बंद रखने की सहमति दी है l