श्री राजपूत धर्मशाला में 551 कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया

By :  vijay
Update: 2024-10-07 05:46 GMT

राजेश शर्मा धनोप।  राजपूत धर्मशाला धनोप मातेश्वरी के राजपूत समाज द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें 551 कन्याओं का विधि विधान द्वारा पूजन किया गया। कन्याओं का चरण प्रलेक्षपण, लच्छा, रोली तिलक एवं नारियल और दक्षिणा दी गई। सामूहिक आरती की गई कन्याओं को विरेन्द्र प्रताप सिंह भीमपुरा द्वारा पाठ्य सामग्री भी भेंट की गई। अधिक संख्या लाने वाले व आर्किटेक्ट लादू सिंह बबराणा का साफा बंधन कर मातेश्वरी की तस्वीर देकर सम्मान किया गया। समाज सेवी गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि यह है तीसरा कार्यक्रम है जो समाज के सहयोग से अनवरत चलता रहेगा। आने वाले समय में बालिकाओं की शिक्षा, संस्कार और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने हेतु योजना बना कर समिति कार्य करेगी। रविवार को कन्या पूजन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह शेखावत जिला कलेक्टर शाहपुरा रहे। देवराज सिंह थाना अधिकारी फुलियां कलां, दरबार राजाधिराज जयसिंह शाहपुरा,धर्मशाला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत धनोप, दरबार भूपेंद्र सिंह सावर,भामाशाह शैलेंद्र सिंह शक्तावत पिपलाज,महावीर सिंह तोमर केकड़ी,नरपत सिंह गुड़गांव,जय सिंह सरसूंदा,अर्जुन सिंह, लवराज सिंह ढोकलिया,कुलदीप सिंह तहनाल,नरपत सिंह गुड़गांव, महेंद्र सिंह ढोस,शक्ति सिंह हरपुरा,मनोहर सिंह,भरत सिंह सापुंदा,नरेन्द्र सिंह कनेई कलां,भंवर सिंह धनोप,लक्ष्मण सिंह कुरथल,प्रहलाद सिंह जेतपुरा,गजराज सिंह,भानु प्रताप सिंह बिसूंदनी,दलेल सिंह,सुरेंद्र सिंह,मान सिंह शिवपुरी,शिवराज सिंह, विक्रम सिंह अलांबू,बन्ने सिंह अरनिया,केसर सिंह ढिगारिया,दलेल सिंह,प्रताप सिंह,उम्मेद सिंह,गजेन्द्र सिंह कादेड़ा,दुर्गा सिंह,भगवान सिंह,देवेंद्र सिंह पिपलाज,भगवत सिंह कृ. गो.कालेडा,दशरथ सिंह, महेंद्र सिंह भराई,भंवर सिंह, सुरेंद्र सिंह पथराज, विरेन्द्र प्रताप सिंह बिजयनगर,धनराज सिंह प्राहेन्डा,पृथ्वी सिंह सूंपा, नाथु सिंह कजोडिया, शिवप्रताप सिंह चौसला, गजराज सिंह आमल्दा, शंकर सिंह गुलाबपुरा, गोरधन सिंह श्यामपुरा,भैरु सिंह सहाड़ा,तेज सिंह कोटड़ी,ब्रजराज सिंह चांपानेरी,कुलदीप सिंह नान्दसी,भंवर सिंह खामोर, महावीर सिंह राज्यास,सम्पत सिंह सोल खुर्द,उमराव सिंह बीरधोल आदि सैकड़ों क्षत्राणियां एवं क्षत्रिय उपस्थित थे। साथ ही

अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणावत ने सभी समाज जनों का आभार व्यक्त किया। संचालन गोपाल सिंह राठौड़ कादेड़ा ने किया।

Similar News