सिंगोली चारभुजा में छप्पन भोग के दर्शनार्थ उमड़े श्रद्धालु

Update: 2024-10-14 08:41 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड) मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरि हर धाम सिंगोली चारभुजा के यहां रविवार को भीलवाड़ा के महापौर राकेश पाठक और पाठक परिवार की ओर से आयोजित छप्पन भोग के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

रविवार की भोर वेला में विद्वान पण्डित कमलेश शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पाठक परिवार की ओर से अभिषेक किया गया। पुजारी राधे श्याम पाराशर ने प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती की। दोपहर सवा बारह बजे छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। छप्पन भोग के बाद महा प्रसाद का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के सांसद सी पी जोशी , भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया,मांडलगढ़ के विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली,भीलवाडा नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष राम पाल शर्मा,वन्दना माथुर, जिला प्रभारी रतन लाल गाडरी,कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, संजय धाकड़, जिला परिषद सदस्य हरि लाल जाट , नगर अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, सांवर मल रेबारी, मांडलगढ़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार आंचलिया, मांडल सरपंच संजय भंडिया , बरुन्दनी सरपंच गजेन्द्र कुमार साहू, सिंगोली सरपंच राकेश कुमार आर्य , मन्दिर प्रबन्धक अर्जुन सिंह सोलंकी,मन्दिर भण्डारी सुरेन्द्र कुमार पाराशर सहित कई जनप्रतिनिधि मोजूद रहे।

Similar News