पंडेर ग्राम पंचायत में महिलाओं का धरना जारी, भजन-कीर्तन और भोजन की व्यवस्था
By : bhilwara halchal
Update: 2025-07-08 15:07 GMT
जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)। पंडेर ग्राम पंचायत भवन के बाहर महिलाओं का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी धरना स्थल पर मौजूद हैं। धरनास्थल पर ग्रामीणों ने ही खाने-पीने की व्यवस्था की है, साथ ही भजन-कीर्तन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। देर रात भजन-कीर्तन के बाद महिलाओं ने धरनास्थल पर ही रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था कर ली है।
धरना-प्रदर्शन को नौ घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा।