ग्रीनवैली स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस एवं वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

Update: 2026-01-26 11:20 GMT

भीलवाड़ा। ग्रीनवैली स्कूल में 77वां भारतीय गणतंत्र दिवस कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों के वार्षिक खेल महोत्सव कार्यक्रम के साथ अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन आदरणीय . वी. भाटिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित सभी दर्शकगण सावधान मुद्रा में खड़े होकर पूर्ण भावनाओं के साथ राष्ट्रीय गान में सहभागी बने।

उद्घाटन समारोह के पश्चात विद्यार्थियों ने “ड्रीम ऑफ रियल हीरो” ड्रिल की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में सेवा करने के अपने सपनों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया और देश के वीर सैनिकों को नमन किया। इसके बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत योग एवं जुम्बा प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि ग्रीनवैली स्कूल बच्चों के सपनों का प्रवेशद्वार है और विद्यालय सदैव हमारे महान संविधान के मूल्यों का पालन करता है।

कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ ट्रैक इवेंट्स में भाग लेकर आयोजन को और अधिक यादगार बना दिया। समापन अवसर पर विद्यालय के निदेशक ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से हमारे महान संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि वार्षिक खेल महोत्सव का फाइनल कल आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्रीनवैली प्लेवे स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक ड्रिल्स की शानदार प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेंगी।

यह आयोजन देशभक्ति, अनुशासन, खेलभावना और सपनों को साकार करने की प्रेरणा का एक सुंदर संगम बना। 🇮🇳

Similar News