16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर SIR-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर एवं कार्मिक हुए सम्मानित
भीलवाड़ा,। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार, 25 जनवरी 2026 को जिला स्तर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर Special Intensive Revision-2026 (SIR-2026) के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी (BLO), सुपरवाइजर एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू द्वारा रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें SIR-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद श्री चंद्रभान सिंह भाटी, उपखंड अधिकारी श्री अक्षत सिंह, निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने, डोर-टू-डोर सत्यापन, ऑनलाइन कार्य, नोटिस वितरण, दस्तावेज संकलन एवं गणना प्रपत्रों के ऑनलाइन संधारण जैसे कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLO एवं सुपरवाइजरों की भूमिका सराहनीय रही।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की रीढ़ है तथा इसे सफल बनाने में BLO, सुपरवाइजर एवं कार्मिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
SIR-2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें बूथ लेवल अधिकारी के रूप में श्री घनश्याम कुमावत, श्री अमरचंद चौधरी, श्री शंकर लाल , श्री प्रेमराज रैगर, श्री रवि कुमार टेलर, श्री संपत बैरवा, श्री जितेन्द्र व्यास, श्रीमती सोनिया अग्रवाल, श्री रामेश्वर लाल नागर, श्री राम गोपाल प्रजापत, श्री सत्यनारायण लढ़ा , श्री प्रह्लाद तेली, श्री किशन शर्मा एवं श्री कैलाश चन्द्र खटीक शामिल रहे। वहीं सुपरवाइजर के रूप में श्री कालुआराम गुर्जर, श्री सुरेन्द्र कुमार मेघवाल, श्री विष्णु प्रकाश माहेश्वरी, श्री राजेश जोशी, श्री राजेन्द्र प्रसाद, श्री मोतीलाल मीणा एवं श्री महावीर नाई को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त निर्वाचन कार्य में सहयोग देने वाले कार्मिकों में श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, श्री रॉबिंस धाकड़, श्री सुनील जीनगर, श्री राहुल यादव एवं श्री सत्येन्द्र कुमार पारिक शामिल रहे।
