49वें राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में टीएमएम भीलवाड़ा ने जीते पुरस्कार

By :  vijay
Update: 2024-09-22 09:52 GMT

भीलवाड़ा  संरक्षणम्* परम पूज्य आचार्य महाश्रमण  की पावन सन्निधि में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का 489वां राष्ट्रीय महिला अधिवेशन सूरत में आयोजित हुआ। ABTMM द्वारा भीलवाड़ा महिला मंडल को सम्मान के क्रम में समृद्ध राष्ट्र परियोजना के अंतर्गत भीलवाड़ा में  उत्सव के सफल आयोजन हेतु भीलवाड़ा महिला मंडल का सम्मान किया गया। स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज परियोजना के अन्तर्गत तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा को प्लास्टिक रीसाइक्लिंग मशीन के लिए सम्मानित किया संरक्षणम् राष्ट्रीय अधिवेशन में आयोजित चौबीसी क्विज में भाग लेने पर सम्मान प्रदान किया गया। भीलवाड़ा महिला मंडल से अध्यक्षा मैना कांठेड,मन्त्री अमिता बाबेल उपाध्यक्षा यशवंत सुतरिया सहमंत्री सुमन लोढ़ा, विनीता सुतरिया की उपरोक्त सम्मान के शुभ अवसर पर उपस्थिति रही। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या उषा सुतरिया,मनाली चोरडिया भी इस अधिवेशन में शामिल हुई। इस अधिवेशन में परम पूज्य आचार्य प्रवर, मुख्यमुनि,साध्वी प्रमुखा,साध्वीवर्या एवं अनेक चारित्र आत्माओं का मंगल प्रेरणा पाथेय मिला। गुजरात राज्यपाल देवव्रत जी ने महिला समाज को हृदय स्पर्शी वक्तव्य दिया। राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा,महामंत्री नीतू ओस्तवाल एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयों ने विषय संबंधित विचार व्यक्त किए।प्रचार प्रसार मंत्री नीलम लोढ़ा ने बताया कि सभी बहिनों के अथक श्रम समय नियोजन से tmm भीलवाड़ा ने राष्ट्रीय स्तर अपनी पहचान बनाकर विकास का परचम फहराया है।

Similar News