77वें गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में भव्य आयोजन

Update: 2026-01-27 09:59 GMT

 भीलवाड़ा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेभर में भव्य आयोजन हुए ।

जिला एवं सेशन न्यायालय भीलवाड़ा 

भीलवाड़ा।   जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश नवीन चौधरी तथा जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी उम्मेद सिंह राठौड़ ने की।

समारोह में महिला उत्पीड़न न्यायाधीश सुषमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगेंद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुभाष चंद्र कोटिया और विशेष न्यायाधीश नरवाल उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए अधिवक्ताओं को संविधान के अनुरूप न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में निरंतर योगदान देना होगा। कार्यक्रम का संचालन अशोक जैन एडवोकेट ने किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति स्तुति दी। धर्मवीर सिंह कानावत सहित कई अधिवक्ताओं ने कविता पाठ किया। केशव व्यास ने माउथ ऑर्गन पर देशभक्ति धुनें प्रस्तुत कीं। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रीमती यशोदा मडोवरा के निर्देशन में सामूहिक गायन कराया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने भी मंच से अपने विचार रखे और संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया।

नगर निगम 

नगर निगम परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फैडरेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री हरनारायण माली ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान महापौर राकेश पाठक ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया।

महापौर पाठक ने अपने संदेश में नगर निगम के सभी कार्मिकों से शहरवासियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में तत्परता और पारदर्शिता के साथ काम करना ही निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए।

नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने भी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर प्रयास करें ताकि भीलवाड़ा नगर निगम को राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बनाया जा सके। उन्होंने स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक दक्षता को और मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उप महापौर रामलाल योगी, पवन नुवाल, विजय लोढ़ा, राजेश मल्होत्रा, पूजा गोयल, पुष्पेंद्र बैरागी, सुरेश चंद्र कास्ट, आशीष लोढ़ा सहित निगम के अनेक अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद मौजूद रहे। सभी ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।

श्रमिक संस्था गांधी मजदूर सेवालय

संस्था अध्यक्ष कैलाश व्यास ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और श्रमिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस मौके पर कैलाश व्यास ने अपने संबोधन में भीलवाड़ा जिले के महान स्वतंत्रता सेनानियों माणिक्य लाल वर्मा, रमेश चंद्र व्यास और विजय सिंह पथिक के स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने उपस्थित सभी कांग्रेस जनों और श्रमिक साथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष रामलाल जाट, शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक, महासचिव महेश सोनी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, अनिल डांगी, जाकिर हुसैन, दुर्गेश शर्मा , अविचल व्यास सहित अनेक कांग्रेसजन और इंटक पदाधिकारी मौजूद रहे।

नायक छात्रावास  

विजय सिंह पथिक नगर भीलवाड़ा स्थित रघुवंशी नायक समाज के छात्रावास में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 26 जनवरी 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीराम नायक थे तथा अध्यक्षता रामेश्वर लाल गागडिया ने की, विशिष्ट अतिथि मदन लाल सिसोदिया, दुर्गा लाल दायमा व बलदेव लौहरा थे। ध्वजारोहण के पश्चात् देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये तथा समाज में शैक्षिक जागृति लाने एवं सुधार कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया। संचालन इन्द्र कुमार गागडिया ने किया। 

100 जरूरतमंद बच्चों को नए वस्त्र वितरित 

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुर  में उदासीन आश्रम के परम पूज्य स्वामी हंसराम जी महाराज के सान्निध्य में मानव सेवा का एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत 100 जरूरतमंद बच्चों को नए वस्त्र वितरित किए गए तथा महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर कड़ाके की सर्दी से राहत प्रदान की गई।

इस अवसर पर स्वामी हंसराम महाराज ने सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

श्री गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति

77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) झण्डारोहण प्रातः सुबह 10 बजे भूतपूर्व इंजी. ओमप्रकाश लढ़ा एवं अक्षय कोठारी द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष उदय लाल समदानी ने बताया कि इस अवसर पर सुभाष गर्ग, छीतर मल लढ़ा, कैलाश पाण्डिया आदि उपस्थित थे।

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान  

उदयपुर। सेक्टर 14 स्थित आईसीएआई भवन भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने उपस्थित सदस्यों को तिरंगा उपरणा पहना कर स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के आरम्भ में प्रात: शाखा भवन में तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण में चार्टर्ड एकाउंटेंट और सीए स्टूडेंट्स उपस्थित रहे। शाखा भवन में उपस्थित चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस और सीए स्टूडेंट्स ने देश भक्ति के प्रति अपनें अपनें विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में शाखा सचिव सीए धर्मेन्द्र सिंह कोठारी, उपाध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ गोलछा, सीकासा अध्यक्ष सीए कपिल कुमार जोशी, सीकासा सदस्य सीए अरुणा गेलड़ा, कार्यकारिणी सदस्य सीए अंशुल कटेजा व अन्य सीए सदस्य सीए देवेन्द्र कुमार सोमानी, सीए अभिषेक संचेती, सीए नरेश सुथार, सीए मनीष कुमार बम्ब, सीए वात्सल्य सोनी, सीए समीता जैन, सीए अव्या अग्रवाल उपस्थित थे।

रायला में अटल ज्ञान केंद्र ( लाइब्रेरी) का शुभारंभ 

रायला में गणतंत्र दिवस पर अटल ज्ञान केंद्र का शुभारंभ हुआ इस मौके पर पूर्वी सीएमएचओ आर सी सामरिया, रा उ मा वि के प्रधानाचार्य, प्रशासक गीता देवी जाट, जीएसएस अध्यक्ष रायला जे पी जाट, भाजपा रायला मंडल महामंत्री सत्यनारायण पाराशर, पंचायत स्टाफ, ग्राम पंचायत के युवा व ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासक गीता देवी जाट द्वारा बताया गया कि वर्तमान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत अटल ज्ञान केंद्र रायला ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है गाँव के बच्चों को पढऩे के लिए दूर निजी लाइब्रेरी में जाना पड़ता है। अब उन्हें कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं उनके खुद के गांव में अटल ज्ञान केन्द्र का शुभारंभ हो चुका है व इसका शुल्क भी न्यूनतम रखा गया है।

ग्राम विकास अधिकारी कुणाल शर्मा ने बताया कि लाइब्रेरी पूरी तरह से एयर कंडीशन, हाई स्पीड वाई फाई युक्त, शुद्ध पेयजल, पार्किंग सुविधा, बैठने की उत्तम व्यवस्था, शौचालय सुविधा युक्त है।

भाजपा जिला कार्यालय पर फहराया तिरंगा

 चित्तौड़गढ़।गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओछड़ी स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने तिरंगा फहराया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने कहा कि भारत का संविधान देश की आत्मा है, जिसने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संविधान के मूल्यों को सशक्त करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सांसद सीपी जोशी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। इस राष्ट्रीय पर्व पर हम संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लें। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि देश की सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व जिलाध्यक्ष मिठठूलाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

निंबाहेड़ा। उपखंड प्रशासन और नगर परिषद निंबाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 26 जनवरी 2026 को आयोजित मुख्य उपखंड स्तरीय सार्वजनिक गणतंत्र दिवस समारोह डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।

नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा ने स्वागत उद्बोधन में स्वच्छता, हरित पर्यावरण और नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया। मुख्य अतिथि विकास पंचोली ने संविधान की मूल भावना और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय संबोधन में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सामाजिक समरसता, स्वच्छता अभियान और क्षेत्रीय विकास कार्यों का उल्लेख किया।

समारोह के दौरान समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा और विभागीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली लगभग 48 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। विशिष्ट अतिथियों सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। अंत में सीबीईईओ अरविंद मूंदड़ा ने आभार व्यक्त किया।

भाजपा कार्यालय निंबाहेड़ा 

 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय रेलवे स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 26 जनवरी सोमवार को सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान किया गया।

इस मौके पर विधायक कृपलानी ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी आर्थिक शक्तियों में शामिल होगा। साथ ही उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की।

समारोह के अंत में भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ने आभार व्यक्त किया।

लायन्स क्लब  

 सुभाष नगर स्थित लायन्स भवन में लायन्स क्लब भीलवाड़ा द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष पवन पंवार द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

अध्यक्षीय संबोधन में पवन पंवार ने देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्येक नागरिक के जीवन में कड़े अनुशासन और सेवा भाव की अत्यंत आवश्यकता है।

समारोह के दौरान ’’भीलवाड़ा गौरव लायन सम्मान 2026’’ का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले की दो उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें - आशुतोष शर्मा के न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर.जे.एस.) में चयनित होने पर एवं दीपक व्यास के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आर.ए.एस.) में उत्तीर्ण होने पर। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों युवाओं की इस उपलब्धि को शहर के लिए गौरव का विषय बताया।

लायन ललित सांखला ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीडीजी प्रथम लायन निशांत जैन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन पीडीजी दिलीप तोषनीवाल, रिजन चेयरपर्सन विनोद सिंघवी, रिजन एडवाइजर सुधीर राठी, जोन चेयरपर्सन चांदमल सोमाणी एवं ट्रस्ट अध्यक्ष जे.के. बागडोदिया का माला एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया।

 हेलन केलर विशेष विद्यालय

स्थानीय अशोक नगर स्थित हेलन केलर विशेष विद्यालय के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर प्रकाशचंद्र बाहेती के ध्वजारोहण से हुई।कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पीटी एवं योगा प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू  पोकरणा पूर्व सभापति नगर निगम भीलवाड़ा,  विनोद कुमार  जैन पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब  और महावीर इंटरनेशनल मुस्कान क्लब के सदस्य गण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष  सुरेंद्र कुमार जैन ने की।  

राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय जुनावास


77वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने की।

 सोना मनोविकास केन्द्र


77 वाँ गणतंत्र दिवस पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि माननीय दामोदर  अग्रवाल सांसद भीलवाड़ा एवं विशिष्ठ अतिथि डा. उषा  अग्रवाल अध्यक्ष सेठ मुरलीधर मानसिहंका गर्ल्स कॉलेज भीलवाड़ा,  प्रहलाद   अग्रवाल समाजसेवी भीलवाड़ा द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत झण्डाभिवादन से हुई।इस अवसर पर विद्यालय के बौद्धिक दिव्यांग बालक-बालिकाओं ने मार्च पास्ट, पी.टी. एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया जिसकी उपस्थित सभी अभिभावको एवं पधारे हुए अतिथियो ने सराहना की।

संस्थाध्यक्ष   प्रेम कुमार जैन ने विद्यालय मे पधारे हुये सभी अतिथियों एवं अभिभावको का स्वागत किया एवं विद्यालय की गतिविधियों के बारे मे जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में  अनिल  चौधरी डायरेक्टर आइकन इंस्टीटयूट, संस्था के मुख्य संरक्षक  कैलाश चन्द्र कोठारी, सचिव  विवेक कुमार  लोहिया,कोषाध्यक्ष  जगदीश चन्द्र जाजू एवं अभिभावक कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।

मदरसा कादरिया में फहराया तिरंगा 

 शहर की चपरासी कॉलोनी स्थित मदरसा कादरिया में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता (सदारत) मदरसा सदर अय्युब खान ने की। गोसिया मस्जिद के पेश इमाम हाफीज शरिफुल कादरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के लिए दुआ की।  

इस दौरान बरकत पठान, सलीम पठान, मुबारिक हुसैन रंगरेज, इरशाद खान, तोहिद, अरकान सिलावट, आफताब आलम, वसीम मोहम्मद, रईस अहमद, संजय खान, मोहसीन रंगरेज, हाफिज कय्युम, इमरान खान, इंसाफ खान सहित कमेटी एवं कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

संगम विश्वविद्यालय  

संगम विश्वविद्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के   कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना रहे। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत की गई भव्य परेड का गार्ड निरीक्षण किया तथा झंडारोहण के साथ सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और देशभक्ति से ओत-प्रोत परेड प्रस्तुत की। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिनमें देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही।

इस अवसर पर एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट राजकुमार जैन ने एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का सम्मान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के कर-कमलों से कराया।

समारोह में विश्वविद्यालय के प्रो वीसी प्रो मानस रंजन पाणिग्रही, रजिस्ट्रार डॉ आलोक कुमार,सभी फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हमीरगढ़ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया 

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी)। उपखंड मुख्यालय हमीरगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह माँ लक्ष्मी वाटिका में आयोजित हुआ, जहाँ राष्ट्रभक्ति का अनूठा जज्बा देखने को मिला।

मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी झंवर लाल मित्तल और सीआई सुनील कुमार बेड़ा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली, जिसमें अनुशासन और गौरव का सुंदर संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की 38 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान और प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

Similar News