हमीरगढ़ में चामुंडा माता के मनमोहक दर्शन

By :  vijay
Update: 2024-10-03 18:24 GMT



भीलवाड़ा(राजाराम वैष्णव) नगरपालिका क्षेत्र हमीरगढ़ में स्थित पहाड़ों वाली चामुंडा माता के मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।महारानी के दर्शन के लिए भक्त पैदल चलकर आ रहे है। यहां आने वाले भक्तों की मन्नत भी पूरी होती है। पुजारी ने बताया कि नवरात्रि में माता का विशेष श्रंगार होता हैं। चामुंडा माता के मनमोहक दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ठ दूर होते हैं। मंदिर में बारह महीने भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्र के नौ दिनों में दर्शन करने का अलग ही महत्व बताया गया है। 

Similar News