भीलवाड़ा | करुणा अंतरराष्ट्रीय चेन्नई के अंतर्गत भीलवाड़ा में संचालित करुणा केंद्र के तत्वावधान में जिले में संचालित करुणा क्लबों का वार्षिक अधिवेशन आज पीयूष खमेसरा के मुख्य आतिथ्य नोरतन बम्ब की अध्यक्षता तथा शांतिलाल जैन, पुष्पा गोखरू सिम्मी पोखरणा, प्रमिला सूर्या, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदम छाजेड़ प्रचारक, भूपेश चारण, संरक्षक प्रेम शंकर जोशी के विशिष्ट आतिथ्य मैं यश विहार में संपन्न हुआ। अधिवेशन में जिले में श्रेष्ठ कार्य करने करुणा क्लब में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबिया प्रथम राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेरू खेड़ा द्वितीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हांसियास तृतीय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय धांधोलाई, राज राजकीय प्राथमिक विद्यालय चेची खेड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिवेशन राष्ट्रीय लोक अदालत सदस्य शांतिलाल जैन ने सभी को प्राणी मात्र के प्रति करुणा भाव रखने का संकल्प दिलाया। महामंत्री निर्मला सिंघवी ने जिले में संचालित करुणा क्लबों की गतिविधियों का विस्तार से वर्णन किया। करुणा केंद्र संरक्षक प्रेम शंकर जोशी के अनुसार अधिवेशन में उपस्थित समस्त करुणा क्लब प्रभारी एवं संस्था प्रधानों का भी करुणा केंद्र की ओर से सम्मान किया गया। सुमित्रा बोथरा, किरण बाफना ने करुणा भाव पर विचार व्यक्त किये। अधिवेशन का सफल संचालन अध्यक्ष शकुंतला खमेसरा ने किया। अधिवेशन में कोषाध्यक्ष संगीता बाफना ,उपाध्यक्ष रेखा पानगडिया, सह मंत्री अशोक सेन, भूपेंद्र पगारिया ,धर्मचंद बाफना, सुरेश सिंघवी, प्रदीप शर्मा, ललित जैन उपस्थित थे। अधिवेशन के अंत में राष्ट्रगान के बाद सभी के लिए राजेंद्र खमेसरा द्वारा शानदार भोजन व्यवस्था की गई।