जिला स्तरीय पर 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जयंती समारोह बनाया जाएगा

By :  vijay
Update: 2026-03-29 13:30 GMT

भीलवाड़ा । हर वर्ष की भांति इस बार भी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भीलवाड़ा जिला स्तरीय विशाल रैली एवं आमसभा मान्यवर प्यारेलाल जी खोईवाल के दिशा निर्देशन में डॉ.अम्बेडकर विचार मंच एवं संविधान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में 14 अप्रैल को सांगानेरी गेट (झलकारी बाई सर्किल) से शुरू होकर धानमंडी, बड़ा मंदिर, महाराणा टॉकीज, सूचना केंद्र, गोल प्याऊ चौराहा, सरकारी दरवाजा होते हुए, रेल्वे स्टेशन डॉ. अम्बेडकर सर्किल पहुंच ,आमसभा में परिवर्तित होगी।

जयंती समारोह को लेकर आज मुखर्जी उद्यान में मीटिंग संपन्न हुई जिसमें सर्व सहमति से अम्बेडकर जयंती समारोह समिति का गठन किया गया एवं संयोजक मान्यवर रामेश्वर लाल बैरवा उर्फ रमेश राणा को बनाया गया एवं उक्त जयंती समारोह डॉ. अम्बेडकर विचार मंच एवं संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर

तले होकर समस्त एससी एसटी संगठन समाहित होंगे। आज की उक्त डॉ. अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम को लेकर हुई मीटिंग में डॉ. अम्बेडकर विचार मंच ,संविधान

बचाओ संघर्ष समिति, भीम आर्मी, बहुजन समाज पार्टी ,आजाद समाज पार्टी, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी छात्रावास संघ, जन अधिकार मंच, फूले- अम्बेडकर जागृति सेवा संस्थान सहित कई संगठन ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाते हुए, वक्त 14 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर जयंती को विशाल रैली एवं आमसभा को सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें मोतीलाल सिंघानिया, पंकज डीडवानिया, रामेश्वर बैरवा उर्फ रमेश राणा, हीरालाल बैरवा, गौरव जीनगर, रतनलाल

डडवाडिया, बबलू रेगर, सांवरलाल मेघवंशी, महेंद्र लोट,कैलाश चंद्र राव, श्यामलाल बलाई, रवि बलाई सहित कई मुख्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

मोतीलाल सिंघानिया एवं पंकज डीडवानिया ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को जिला स्तरीय डॉ. अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम इस बार और भव्य करने को लेकर जिले के तमाम बुद्धिजीवी, युवा ,बेरोजगार,महिलाएं,मजदूर, किसान, कर्मचारी अधिकारी एवं अम्बेडकर अनुयायियों से अपील है कि गई जिसमें

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Similar News