पूर्व विधायक स्व:विवेक धाकड़ मूर्ति अनावरण कार्यक्रम 4 अप्रैल को

By :  vijay
Update: 2026-03-29 15:00 GMT

बिजौलियाँ(दीपक राठौर) आदर्श धाकड़ विद्यापीठ में आयोजित होने वाले 4 अप्रैल को स्वर्गीय विवेक धाकड़ की मूर्ति अनावरण एवं उनके नाम पर नवनिर्मित इंग्लिश मीडियम स्कूल के उद्घाटन को लेकर आज बेगू विधायक सुरेश धाकड़ और पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पत्रकारों से रूबरू होते हुए कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की|

विवेक सुषमा चैरिटेबल ट्रस्ट के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर लगभग 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही है| कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सर्व समाज के लोग, प्रभुत्वजन के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया जिससे कार्यक्रम को व्यापक और सफल बनाया जा सके|

कार्यक्रम को लेकर बेगू विधायक सुरेश धाकड़ ने कहा कि-

धाकड़ समाज के पदाधिकारी के रूप मैंने और विवेक ने साथ काम किया है | एक सरल सौम्य स्वभाव के व्यक्ति ने कम समय में ही समाज को गौरवान्वित करते हुए समाज को बहुत कुछ दिया है और क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाई है| स्वर्गीय विवेक धाकड़ की याद आम जन के मानस में हमेशा तरोताजा बनी रहे इस हेतु उनकी याद में यह मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है|

जो कि किसान सम्मेलन के रूप मे या फिर विवेक धाकड़ के शुभचिंतकों के रूप में यह मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम आयोजित होगा|

Similar News