हमीरगढ़ के वैभव में जुड़ा नया अध्याय: दिग्गज राजनेताओं की उपस्थिति में 'सिंहद्वार' का भव्य लोकार्पण सपन्न

By :  vijay
Update: 2026-03-29 16:51 GMT



हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी ) हमीरगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर आज एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। क्षेत्र की आन-बान और शान के प्रतीक पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर परिसर में नवनिर्मित 'सिंहद्वार' का भव्य लोकार्पण समारोह रविवार को गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह द्वार स्व. श्री अम्बालालाल जी राव (हमीरगढ़) की पुण्य स्मृति में उनके परिवार द्वारा निर्मित करवाया गया है।

​समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जी जोशी एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री व विधायक श्रीचन्द जी कृपलानी रहे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सहाड़ा विधायक लादुलाल पितलिया एवं कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चामुण्डा माता मंदिर कमेटी के प्रबंधक रावत युगप्रदीप सिंह राणावत (राव साहब )(ठि. हमीरगढ़) द्वारा की गई। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर और वैदिक मंत्रोउच्चारण के बीच पट्टी का अनावरण कर किया गया इस दौरान पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा l

​पुण्य स्मृति में सेवा कार्य

​यह भव्य सिंहद्वार स्व. श्री अम्बालालाल जी डोडा (राव) की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कंचन देवी, सुपुत्र बद्रीलाल राव (पुलिस उप अधीक्षक) एवं मन्जूला कुंवर, तथा सुपौत्र हर्षवर्धन राव के सौजन्य से निर्मित कराया गया है।

*​धार्मिक उत्साह का माहौल*

​लोकार्पण के अवसर पर अतिथियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार के निर्माण न केवल श्रद्धा का केंद्र होते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी मजबूती प्रदान करते हैं। अतिथियों ने नवनिर्मित सिंहद्वार की भव्यता और इसकी स्थापत्य कला की सराहना करते हुए इसे हमीरगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने बताया कि इस सिंहद्वार का निर्माण क्षेत्र की पहचान को मजबूती देने और आने वाली पीढ़ियों को हमारी विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। बद्रीलाल राव (डीएसपी) ने सभी पधारे हुए अतिथियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के समापन पर महालक्ष्मी वाटिका में प्रति भोज का आयोजन रखा गया जो आगंतुकों के आगमन तक जारी रहेगा l इस दौरान हर्ष प्रदीप सिंह,भेरू लाल राव, कैलाश चंद्र,श्रीनाथ पारासर,आशा देवी मंडोवरा, जगदीश वैष्णव,मंदिर कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Similar News