श्री हनुमान जन्मोत्सव पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
By : vijay
Update: 2026-03-29 16:52 GMT
भीलवाड़ा श्री एकता हनुमान विकास सेवा समिति व भक्तगणों की ओर से श्री एकता हनुमान मंदिर महिला आश्रम माली खेड़ा में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अध्यक्ष सुमित माली व सचिव दिनेश कुमार माली के द्वारा कार्यक्रम संयोजक निर्मल वैष्णव,सहसंयोजक राजेंद्र सुथार,दुर्गालाल माली को बनाया गया। कार्यक्रम 2 अप्रैल 2026 को प्रातः काल विशेष श्रृंगार,फूल मालाओं से भव्य सजावट,लाइटिंग डेकोरेशन,हवन कर केसरिया ध्वज लगाया जाएगा। दोपहर में
सुंदरकांड पाठ आयोजन कर सायकल 7 बजे से गीत,सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती कर व,प्रसाद वितरण किया जाएगा।