भीलवाड़ा - भारत विकास परिषद भीलवाड़ा की सातो शाखाओं का सामूहिक होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव आज आर के आर सी माहेश्वरी भवन में प्रात 10 बजे से हर्ष व उल्लास से मनाया जायेगा । इस विशाल कार्यक्रम में भीलवाड़ा शहर के 400 परिवारों के लगभग 700 सदस्य हिस्सा लेगे । कार्यक्रम में परिषद परिवार के महिला पुरूष, बच्चे भजनों एवं होली के गीतो का आनंद लेते हुए फूलो से होली खेलेंगे ।परिषद के इस वृहत कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों के मध्य आपसी सम्पर्क बढ़ाने के साथ साथ परिषद द्वारा वर्ष पर्यन्त किए जाने वाले सेवा व संस्कार के कार्यो में परिवारों की सहभागिता एव सक्रियता बढ़ाना है। दोपहर 1.30 बजे से सभी परिवारों का सामूहिक भोज रहैगा। जिला समन्वयक महावीर सोनी ने यह जानकारी देते हुए सभी को होली की शुभाकामनाएं दी।