निःशुल्क जोड़ दर्द चिकित्सा शिविर का लाभ पाने वाले रोगियों का निरन्तर मिलेगा फॉलोअप

Update: 2026-03-01 10:10 GMT

 भीलवाड़ा  श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति, भीलवाड़ा के तत्वावधान में आज रविवार को आर सी व्यास कॉलोनी स्थित अपनाघर वृद्धाश्रम परिसर में निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण रोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अहमदाबाद के प्रसिद्ध जॉइन्ट रिपलेस्मेन्ट विशेषज्ञ डॉ. दीपक दवे (एमएस आर्थो.) एवं डॉ. रौनक देसाई (एमएस आर्थो.) ने सेवाएं प्रदान की। सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में भीलवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों से कई रोगी परामर्श प्राप्त करने के लिए पहुंचे। शिविर का शुभारंभ वृद्धाश्रम स्थित मंदिर में भगवान गणपति के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। शुभारंभ समारोह में अतिथियों का स्वागत श्री गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने किया।

समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि इस अवसर पर डॉ देसाई ने बताया कि मानव शरीर में 206 हड्डियां होती हैं जिनमें से बच्चों में 270 शरीर में जोड़ पाए जाते हैं जो फ्युज होकर युवावस्था में पहुंचते 250 जोड़ हो जाते हैं सबसे ज्यादा जोड़ हाथ पैरों की हड्डियों में पाए जाते हैं इन सभी जोड़ों के दर्द के निवारण के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया समिति निःशुल्क शिविर में आने वाले रोगियों का शिविर के बाद भी फॉलोअप करके उनकी समस्याओं से राहत दिलाने का प्रयास करती है। शिविर नियमित रूप से दो माह के प्रथम रविवार को आयोजित होगा शिविर में विभिन्न जोड़ एवं पैरों में झनझनाहट, कुल्हा ,कंधा,कमर एवं घुटनों संबंधी बीमारियों के 53 रोगियों को परामर्श दिया समारोह में समिति के कार्य एवं सेवाओं में सहयोग प्रदान करने वाले समाज सेवियों हरिप्रसाद अग्रवाल, बनवारी लाल मुरारका, दिनेश बागडोदीया, शिवलाल डीडवाना ,प्रकाश पोरवाल आदि का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। शिविर सफल बनाने में हॉस्पिटल प्रबंधक अनिल शर्मा का विशेष सहयोग रहा। शिविर का लाभ प्राप्त करने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों ने निरन्तर सेवा कार्य करने वाली श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के प्रति साधुवाद अर्पित किया। इस अवसर पर सुभाष गर्ग, श्याम सुंदर पारीक, प्रशांत समदानी आदि ने सेवाएं दी

Similar News