प्रतापनगर थाने में सीएलजी बैठक आयोजित, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना परिसर में आगामी त्योहारों को देखते हुए सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सीओ सिटी सज्जन सिंह और थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में आने वाले त्योहार होली, शीतला सप्तमी और ईद को लेकर कानून व्यवस्था, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
बैठक के दौरान पीएनटी चौराहे के आसपास बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही मानसरोवर झील और उसके आसपास आवारा तत्वों के जमावड़े को लेकर चिंता जताई गई, जिस पर पुलिस प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इसके अलावा राजकोप ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसे डाउनलोड करने का आग्रह किया गया।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
