योगी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप: जहाजपुर ने मांडलगढ़ को हराकर जीती विजेता ट्रॉफी

Update: 2026-03-01 12:30 GMT

भीलवाड़ा | मला योगी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सुखाड़िया स्टेडियम में आयोजित राजगुरु नाथ समाज क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन भव्य तरीके से हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन रोमांचक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें जहाजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की।

भीलवाड़ा और मांडलगढ़ को दी शिकस्त

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर राकेश पाठक, मांडलगढ़ से राजकुमार आंचलिया और विशिष्ट अतिथि इंग्लैंड से आए मेरी केरी एवं एड्रियन केरी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। गुरु श्री गोरख नाथ जी और स्वर्गीय कमला योगी की प्रतिमा के समक्ष नमन कर मैचों का आगाज किया गया। जिला अध्यक्ष राम नाथ योगी ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में जहाजपुर ने भीलवाड़ा को 38 रन से हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मांडलगढ़ ने अंटालि पर 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में जहाजपुर का दबदबा

निर्णायक मुकाबले में जहाजपुर (यज्ञपुर) और मांडलगढ़ के बीच भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर जहाजपुर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 103 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में मांडलगढ़ की टीम 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 68 रन ही बना सकी। इस तरह जहाजपुर ने 34 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीमों को महापौर राकेश पाठक, डालचंद जाट और आंचलिया के हाथों ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

समाज के प्रबुद्धजन रहे मौजूद

समापन समारोह के अवसर पर ईश्वर नाथ योगी, अमर नाथ योगी आयस, भंवर नाथ योगी (पुलिस लाइन), हुकुम सिंह योगी, डालचंद जाट, यूट्यूबर पंकज योगी (इंद्रा पंकज 07), किशन नाथ जोगेला, प्रभु नाथ रघुनाथपुरा, सांवर नाथ योगी, संतोष नाथ योगी, पंकज नाथ योगी, डालू नाथ आमलीखेड़ा, जितेंद्र योगी (पूर्व पार्षद आसींद), लाला नाथ धाकड़खेड़ा, विजेश योगी, श्याम योगी, रामेश्वर योगी, राजू योगी, पप्पू नाथ जवाहर नगर, रतन नाथ और जमना नाथ सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Similar News